देशभर में Airtel नेटवर्क डाउन: बड़े शहरों में इंटरनेट और कॉलिंग सर्विस प्रभावित, कंपनी ने दिया बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
देशभर में Airtel नेटवर्क डाउन: बड़े शहरों में इंटरनेट और कॉलिंग सर्विस प्रभावित, कंपनी ने दिया बयान

भारत के कई हिस्सों में Airtel नेटवर्क डाउन हो गया है। बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में हजारों यूजर्स को मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह घटना एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार हुई है।

इससे पहले 18 अगस्त को भी देशभर के यूजर्स ने सिग्नल न मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी।


कब से आ रही है दिक्कत?

  • रियल-टाइम सर्विस ट्रैक करने वाले एक प्लेटफॉर्म के अनुसार, सुबह 11 बजे से इंटरनेट, कॉल और मैसेजिंग सर्विसेज प्रभावित होनी शुरू हुईं।
  • दोपहर 12:05 बजे तक करीब 7000 शिकायतें दर्ज की गईं।
  • इनमें से:
    • 52% यूजर्स को मोबाइल सिग्नल की समस्या
    • 31% को मोबाइल इंटरनेट की दिक्कत
    • 17% ने टोटल ब्लैकआउट की शिकायत की।

एयरटेल ने क्या कहा?

एयरटेल की ओर से यूजर्स को मैसेज भेजकर बताया गया कि:
“हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। यह समस्या अस्थायी कनेक्टिविटी इश्यू के कारण है, जिसे अगले 1 घंटे में ठीक कर लिया जाएगा। कृपया कुछ देर बाद अपना मोबाइल री-स्टार्ट करें।”


हाल ही में एयरटेल ने बंद किए सस्ते प्लान

20 अगस्त को Airtel ने अपने सबसे सस्ते ₹249 प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया था।

  • इस प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते थे।
  • अब सबसे सस्ता डेली डेटा प्लान ₹299 से शुरू होता है, जिसमें 1.5GB डेली डेटा दिया जा रहा है।

Airtel का सफर: 1995 से अब तक

  • भारत सरकार ने 1992 में पहली बार मोबाइल सेवा के लिए लाइसेंस बांटे।
  • सुनील मित्तल ने इस अवसर को भुनाते हुए फ्रेंच कंपनी विवेंडी के साथ मिलकर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों का लाइसेंस हासिल किया।
  • 1995 में भारती सेल्युलर लिमिटेड की शुरुआत हुई और एयरटेल ब्रांड के तहत सेवाएं दी जाने लगीं।
- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना