कोरबा: सतरेंगा पर्यटन स्थल के कैंटीन में AC से निकला सांप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: Snake came out from AC in the canteen of Satrenga tourist spot

कोरबा। संवाददाता – उमेश दाहरिया
कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में उस समय हड़कंप मच गया जब कैंटीन के एसी (AC) के अंदर एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर लोग डर के मारे अपनी जगह से उठकर भाग खड़े हुए और कुछ देर तक माहौल पूरी तरह अफरा-तफरी वाला रहा।

AC में मिला Common Cat Snake

घटना के दौरान कैंटीन में कई पर्यटक मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने AC के अंदर सांप को देखा, उनके होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गई।

रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बड़ी सावधानी से सांप को बाहर निकाला। टीम ने बताया कि यह कॉमन कैट स्नेक (Common Cat Snake) है, जिसे हिंदी में सामान्य बिल्ली सांप कहा जाता है। यह जहरीला नहीं होता और इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है।

लोगों ने ली राहत की सांस

सांप के सुरक्षित रेस्क्यू और उसे जंगल में छोड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं पर्यटकों ने रेस्क्यू टीम का आभार जताते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई ने सबको संभावित खतरे से बचा लिया।

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन