,

High-voltage dramaफिरोजाबाद में बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा: महिला ने वकील की सरेआम की पिटाई, पैसे लेकर काम न करने का लगाया आरोप

High-voltage drama

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

High-voltage drama जलकल विभाग के पास हंगामा, महिला ने अधिवक्ता पर बरसाए थप्पड़

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को थाना उत्तर क्षेत्र के जलकल विभाग के समीप उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने सरेआम एक वकील (अधिवक्ता) की कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। भरे बाजार में हुई इस मारपीट और शोर-शराबे को देखकर मौके पर राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए वहाँ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

High-voltage drama मोबाइल चोरी के केस में मदद के नाम पर धन उगाही का आरोप

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके बच्चे पर कुछ समय पहले मोबाइल चोरी का आरोप लगा था। इस मामले में कानूनी मदद और केस से बाहर निकालने का झांसा देकर उक्त अधिवक्ता ने महिला से एक मोटी रकम ऐंठ ली थी। महिला का कहना है कि पैसे लेने के बाद भी वकील ने न तो कोई कानूनी सहायता प्रदान की और न ही उसका काम करवाया। बार-बार चक्कर काटने से परेशान और ठगी की शिकार महिला का गुस्सा बुधवार को तब फूट पड़ा जब उसने वकील को रास्ते में देख लिया।

High-voltage drama शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, पुलिस जांच में जुटी

बीच सड़क पर चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे और हाथापाई के बाद नाराज महिला अधिवक्ता को छोड़ना तो दूर, उसे अपने साथ खींचते हुए सीधे थाना उत्तर लेकर पहुंच गई। महिला ने पुलिस के सामने वकील की करतूत बयां की और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सत्यता जांचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read this: The human face of the khaki uniform: हटा पुलिस और समाजसेवियों ने मिलकर संवारी गरीब की बेटी की गृहस्थी, 20 जून को होगी विदाई