,

Complete traffic shutdown on the Ara-Buxar भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद बवाल: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की मौत पर ग्रामीणों ने लगाया आरा-बक्सर फोरलेन जाम

Complete traffic shutdown on the Ara-Buxar

Report: Neha gupta

Complete traffic shutdown on the Ara-Buxar एनकाउंटर के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर शव रख की नारेबाजी

Complete traffic shutdown on the Ara-Buxar बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत बिलौटी गांव में बुधवार को हुई एक पुलिस मुठभेड़ के बाद भारी तनाव पैदा हो गया है। मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक भरत भूषण तिवारी की मौत से नाराज करीब एक से डेढ़ हजार स्थानीय ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह आरा-बक्सर फोरलेन को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। आक्रोशित लोग सड़क पर शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मृतक के परिवार को न्याय दिया जाए।

Complete traffic shutdown on the Ara-Buxar यातायात पूरी तरह ठप्प, राहगीर और वाहन चालक परेशान

बिलौटी गांव के पास ग्रामीणों द्वारा किए गए इस चक्काजाम के कारण आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से रुक गया है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं। इस अप्रत्याशित जाम की वजह से बक्सर और आरा के बीच यात्रा करने वाले आम राहगीरों और वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Complete traffic shutdown on the Ara-Buxar वायरल वीडियो से शुरू हुआ था विवाद, जवाबी फायरिंग में गई जान

घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब मानसिक रूप से परेशान भरत भूषण तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले की जांच करने जब शाहपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ युवक के घर पहुंचे, तो वह उग्र हो गया और उसने पुलिस पर हथियार तान दिया। बुधवार की सुबह जब शाहपुर पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त टीम उसे दोबारा काबू करने पहुंची, तो युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में युवक को चार गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे पहले शाहपुर रेफरल अस्पताल, फिर आरा सदर अस्पताल और अंततः पटना पीएमसीएच (PMCH) ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Read this: Tragic Accident in Chamba चंबा में दर्दनाक हादसा, बोलरो खाई में गिरी सात लोगों की दर्दनाक मौत

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…