,

गाजा युद्ध में भूख से 124 मौतें, 81 बच्चे शामिल: लोग नमक और पानी से पेट भरने को मजबूर

BY: Yoganand Shrivastva

गाजा, गाजा में इजराइल और हमास के बीच जारी लंबे संघर्ष का असर अब सीधे नागरिकों की जिंदगी पर पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि बीते 22 महीनों में भूख से 124 लोगों की जान चली गई है, जिनमें 81 मासूम बच्चे शामिल हैं।

जुलाई में मौतों में इजाफा
सिर्फ जुलाई महीने में 40 लोगों की मौत भूख से हुई है, इनमें 16 बच्चे शामिल हैं। स्थानीय राहत एजेंसियों का कहना है कि राहत सामग्री और भोजन की आपूर्ति लगभग बंद हो चुकी है। जो भी खाना बचा है, वह आम लोगों की पहुंच से बाहर है।

भोजन के दाम आसमान पर
गाजा में सामान्य चीजों की कीमतें बेतहाशा बढ़ गई हैं। एक बिस्किट का पैकेट 750 रुपए में बिक रहा है। कई परिवार तो सिर्फ नमक और पानी के सहारे दिन गुजारने को मजबूर हैं। हालात इतने खराब हैं कि भूख से बेहाल बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मदद की सख्त जरूरत
मानवाधिकार संगठनों और यूनाइटेड नेशंस ने गाजा में तेजी से बिगड़ते हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने तत्काल मानवीय सहायता पहुंचाने और युद्धविराम की अपील की है।

स्थानीय लोगों की आपबीती
एक स्थानीय निवासी का कहना है, “हम बच्चों को भूख से तड़पता नहीं देख सकते, लेकिन कुछ कर भी नहीं सकते। हर रोज़ मौत सामने दिख रही है।” गाजा के अस्पतालों में दवाइयों की भी भारी कमी है, जिससे हालत और गंभीर हो चुकी है।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक