West Bengal Re Polling: साउथ परगना के 15 बूथों पर फिर मतदान, EVM गड़बड़ी की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग का फैसला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/west-bengal-re-polling-evm-complaints/

West Bengal Re Polling: पश्र्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच आज 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की मगराहाट वेस्ट और डायमंड हार्बर विधानसभा सीटों के कुछ बूथों पर दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया है।

इन बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। राजनीतिक दलों की नजरें अब री-पोलिंग के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

West Bengal Re Polling: EVM गड़बड़ी और छेड़छाड़ की शिकायत के बाद फैसला

जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग को कुल 77 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान कराने की मांग मिली थी। शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि कुछ बूथों पर EVM से छेड़छाड़ की गई, जबकि कई जगह मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई।

इलेक्शन ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट मिलने के बाद चुनाव आयोग ने जांच के आधार पर साउथ परगना जिले के 15 बूथों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया।

West Bengal Re Polling: डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर हो रही री-पोलिंग

Diamond Harbour विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है।

इनमें बूथ नंबर 117, 179, 194 और 243 शामिल हैं। प्रशासन ने सभी बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

West Bengal Re Polling: मगराहाट वेस्ट के 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग

Magrahat West सीट पर 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है।

इनमें बूथ नंबर 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232 शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष टीमों की तैनाती भी की है।

West Bengal Re Polling: दो चरणों की वोटिंग के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

राज्य में दो चरणों की वोटिंग पूरी होने के बाद राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी बीच री-पोलिंग के फैसले ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन बूथों पर होने वाला मतदान स्थानीय समीकरणों और अंतिम चुनावी परिणामों पर असर डाल सकता है।

read also: Weather Update: कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, राजस्थान-UP में बढ़ेगी गर्मी

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर