Alum supply scam : वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में घटिया एलम सप्लाई से मचा हड़कंप
Alum supply scam : छत्तीसगढ़ के बालोद नगर पालिका के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में घटिया एलम (फिटकरी) सप्लाई का बड़ा मामला सामने आया है, जिसने नगरवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला उजागर होते ही सप्लायर ने तुरंत खराब एलम को वापस लेकर उसकी जगह नई और गुणवत्तापूर्ण सप्लाई उपलब्ध कराई।जानकारी सामने आने के बाद पूरे नगर में हड़कंप मच गया और यह सवाल उठने लगा कि बिना गुणवत्ता जांच के यह सामग्री आखिर प्लांट तक कैसे पहुंची।

Alum supply scam : जनप्रतिनिधियों का निरीक्षण और जांच की मांग
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कई पार्षद मौके पर पहुंचे और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने सप्लायर को फोन पर जमकर फटकार लगाई और पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए।सप्लायर ने सफाई देते हुए कहा कि एलम की सप्लाई तत्कालीन सीएमओ के आदेश पर की गई थी, जिसके बाद मामला और अधिक विवादों में आ गया है।इस पूरे प्रकरण में कांग्रेसी पार्षदों ने कमीशनखोरी की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Alum supply scam : लापरवाही पर उठे सवाल, जांच की बात
सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगरवासियों की सेहत से जुड़े इस महत्वपूर्ण सिस्टम में घटिया सामग्री की सप्लाई कैसे हो गई। बिना गुणवत्ता जांच के एलम का उपयोग सीधे पानी शुद्धिकरण प्रक्रिया में किया जाना गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।फिलहाल खराब एलम को बदल दिया गया है, लेकिन पूरे मामले पर सवाल अभी भी बरकरार हैं। सीएमओ द्वारा जांच की बात कही जा रही है, लेकिन देखना होगा कि क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाता है।
read more : Parasi village : सक्ती के परसी गांव में अनोखी परंपरा, दरहागोसाईन माता मंदिर में मादा सूअर की बलि को लेकर रहस्य और आस्था का संगम

