,

Human Elephant Conflict: कोरबा में हाथियों का आतंक, जड़गा रेंज के गांवों में दहशत का माहौल

Human Elephant Conflict

Human Elephant Conflict: आधी रात को चार हाथियों ने मचाया उत्पात, तीन घरों को किया नुकसान

Human Elephant Conflict: कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जड़गा रेंज में हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बीती रात पटेल पारा और धोबघट क्षेत्र में चार हाथियों ने अचानक दस्तक दी और जमकर नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने तीन ग्रामीणों के घरों को तोड़ दिया और घरों में रखी धान की बोरियों को भी नष्ट कर दिया।
अचानक हुए इस हमले से गांव के लोग दहशत में हैं और पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर हैं।

Human Elephant Conflict: 40 हाथियों का दल क्षेत्र में सक्रिय, वन विभाग की बढ़ी निगरानी

बताया जा रहा है कि इस इलाके में पिछले कुछ समय से करीब 40 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है, जिससे खतरा लगातार बना हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
जड़गा रेंज की इस घटना के बाद आसपास के गांवों में भी डर का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में हिचक रहे हैं और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

read also: MP: TET मामले में 13 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, शिक्षकों के हित में सरकार मजबूती से खड़ी: CM डॉ यादव

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…