,

MP: TET मामले में 13 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, शिक्षकों के हित में सरकार मजबूती से खड़ी: CM डॉ यादव

https://swadeshlive.com/cm-dr-mohan-yadav-congratulates-players/

MP: सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

MP: सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की राज्य सरकार की याचिका

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से जुड़े मामले में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 17 अप्रैल को Supreme Court of India में दायर याचिका स्वीकार कर ली गई है। इसे शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

MP: 13 मई को होगी ओपन कोर्ट में सुनवाई

TET मामले में अब ओपन कोर्ट में सुनवाई होगी। जानकारी के अनुसार यह सुनवाई 13 मई को दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है। हालांकि सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की अनुमति के अधीन रहेगी।

MP: शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का मिलेगा अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस सुनवाई के दौरान शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का पूरा अवसर मिलेगा। सरकार इस मामले में पूरी मजबूती से अपना पक्ष रखेगी ताकि प्रभावित शिक्षकों को न्याय मिल सके।

MP: न्यायिक पुनर्विचार का रास्ता होगा साफ

सरकार का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से मामले के न्यायिक पुनर्विचार का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे शिक्षकों को राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है।

READ ALSO; Apex Bank: प्रशासक महेंद्र सिंह यादव के निर्देश, किसानों को समय पर ऋण-खाद मिले, पैक्स को मजबूत बनाने पर जोर

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…