garbage dumping : भलुअनी नगर पंचायत में खुलेआम कचरा डंपिंग
garbage dumping : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी नगर पंचायत में पर्यावरण नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 14 के पास नगर पंचायत के बगल में बड़े पैमाने पर कचरा डंप किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि अन्य जगहों से भी कचरा लाकर खुले में फेंका जा रहा है, जिससे पूरा इलाका गंदगी से भर गया है।

garbage dumping : लोगों में बढ़ा आक्रोश और स्वास्थ्य संकट की आशंका
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कचरे के ढेर से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।लोगों को आशंका है कि इस गंदगी के कारण बुजुर्गों और बच्चों में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
garbage dumping : सांस लेना हुआ मुश्किल, प्रशासन पर सवाल
इलाके के लोगों ने आरोप लगाया है कि मना करने के बावजूद भी लगातार कचरा डंप किया जा रहा है। इससे न सिर्फ बदबू फैल रही है, बल्कि सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर कब जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान देंगे और कब इस गंदगी से राहत मिलेगी।
garbage dumping : प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
इस पूरे मामले ने नगर पंचायत की व्यवस्था और पर्यावरण नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस अवैध कचरा डंपिंग को रोका जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।
read more : spa center action : विकासनगर में स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई, बिना सत्यापन काम कर रही 6 महिलाओं पर चालान

