Umaria news: उमरिया में एक मोबाइल शॉप के प्रमोशन के लिए कुछ युवकों द्वारा सड़क पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो शहर के सज्जन हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने का है यहां पर एक कार की छत पर चढ़कर ये आदिवासी युवक चंद पैसों के लिए जोखिम भरा स्टंट करते हुए कार की छत से कूदता हुआ देखा जा सकता है,मोबाइल शॉप के प्रमोशन के लिए बनाए गए इस वीडियो में दुकान संचालक आगे एडिटिंग करके स्टंटबाजी करने वाले युवकों को प्रोत्साहित करते हुए गिफ्ट देता है और इंस्टाग्राम एकाउंट फॉलो करने की सलाह, देते है स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होते ही लोगों की तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग दुकान प्रमोशन के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट को प्रोत्साहित करने पर जिला प्रशासन के द्वारा लोगों को समझाइए देते हुए कहा है कि ऐसे खतरनाक स्टंट पब्लिक प्लेस पर ना करें नहीं तो ऐसे स्टंट कर्ता युवकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सैम मोबाइल के सामने स्टंट में उपयोग की गई कार को जप्त कर लिया है और दुकान के संचालक के खिलाफ उमरिया पुलिस ने कार्रवाई की बात की है





