kinnar community : नगर निगम के फैसले से शुरू हुआ विवाद
kinnar community : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नगर निगम की बोर्ड बैठक में किन्नर समुदाय को दी जाने वाली बधाई राशि को अधिकतम ₹5100 तय करने के फैसले के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस निर्णय को लेकर विभिन्न वर्गों में बहस तेज हो गई है और सोशल स्तर पर भी इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

kinnar community : राज्य मंत्री रजनी रावत ने जताया विरोध
kinnar community : राज्य मंत्री रजनी रावत ने नगर निगम के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किन्नर समुदाय की परंपराओं और अधिकारों में हस्तक्षेप जैसा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।रजनी रावत ने कहा कि किन्नर समुदाय किसी से जबरदस्ती पैसे नहीं लेता, बल्कि लोग अपनी खुशी और परंपरा के अनुसार उन्हें बधाई देते हैं। ऐसे में राशि तय करना गलत कदम है।
kinnar community : हाई कोर्ट जाने की चेतावनी
kinnar community : राज्य मंत्री ने साफ कहा है कि यदि नगर निगम इस फैसले को वापस नहीं लेता है तो इस मामले को हाई कोर्ट तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक परंपराओं के खिलाफ है और इसे बदला जाना चाहिए।
read more : Congress meeting : रायपुर में कांग्रेस की बड़ी बैठक, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशान

