,

Katihar में सिटीकार्ट स्टोर चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

https://swadeshlive.com/katihar-citycart-store-theft-case/

Report by: Manoj Kumar

Katihar: जिले के सहायक थाना क्षेत्र में हुए सिटीकार्ट स्टोर चोरी कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान और नकदी भी बरामद की है।

Katihar: स्टोर से एसी यूनिट का कॉपर तार और अन्य सामान हुआ था चोरी

जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल 2026 को अमित कुमार शर्मा ने सहायक थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 11 और 12 अप्रैल की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने उनके सिटीकार्ट स्टोर से आउटडोर एसी यूनिट के कॉपर तार समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

इस मामले में सहायक थाना कांड संख्या 426/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Katihar: एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए Katihar Police अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कटिहार-01 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

Katihar

तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की गई, जिसके बाद पुलिस ने सूरज कुमार उर्फ नागो को गिरफ्तार किया।

Katihar: निशानदेही पर दो और आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शफीक और सुनिल कुमार साह को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. सूरज कुमार उर्फ नागो (25 वर्ष)
  2. शफीक (41 वर्ष)
  3. सुनिल कुमार साह (45 वर्ष)

तीनों आरोपी कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Katihar: चोरी का सामान और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में कॉपर तार, पाइप, बिजली के तार, मोटर, गैस सिलेंडर, तसला, कढ़ाही समेत अन्य सामान शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने 97 हजार 900 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

Katihar: पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

read also: Rohtas में सड़क हादसे में बिजली कर्मी की मौत, पिकअप की टक्कर से गई जान

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…