,

Rohtas में सड़क हादसे में बिजली कर्मी की मौत, पिकअप की टक्कर से गई जान

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/rohtas-electricity-worker-road-accident/

Report by: Avinash Srivastwa

Rohtas: Sasaram के रोहतास जिले में सड़क हादसे में एक बिजली कर्मी की मौत हो गई। घटना बघैला थाना क्षेत्र के बडिहां पोखरा गैस एजेंसी के पास शुक्रवार देर रात हुई।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजू कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो रामपुर गांव के निवासी थे। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

Rohtas: पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार राजू कुमार सिंह बिजली विभाग में ड्यूटी पूरी करने के बाद देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पोखरा गैस एजेंसी के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Rohtas

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि राजू कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

Rohtas: स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बिजली कर्मी को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

हालांकि अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Rohtas: पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर Baghaila Police Station की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही फरार पिकअप चालक और वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है।

read also: Agra में सरकारी योजनाओं के प्रचार रथ को दिखाई गई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचाई जाएगी जानकारी

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस