Gold Silver Price Fall: 91 दिनों में सोना ₹26 हजार और चांदी ₹1.46 लाख सस्ती, निवेशकों की बढ़ी चिंता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/gold-silver-price-fall-2026/

Gold Silver Price Fall: देशभर में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार सोना हफ्तेभर में 1,216 रुपए टूटकर 1,50,263 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले 25 अप्रैल को इसकी कीमत 1,51,479 रुपए थी।

वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी 2,43,720 रुपए प्रति किलो से गिरकर 2,40,331 रुपए प्रति किलो पर आ गई। यानी एक हफ्ते में इसकी कीमत 3,389 रुपए कम हो गई।

Gold Silver Price Fall: 91 दिनों में सोना ₹26 हजार सस्ता हुआ

साल 2026 की शुरुआत में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। 29 जनवरी 2026 को सोना अपने ऑल टाइम हाई 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

हालांकि हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार में गिरावट आई। अब सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 26 हजार रुपए सस्ता होकर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ चुका है।

Gold Silver Price Fall: चांदी में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव

चांदी के दाम में सोने की तुलना में ज्यादा अस्थिरता देखने को मिली है। साल की शुरुआत में 2.30 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर से बढ़कर चांदी 29 जनवरी 2026 को 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।

इसके बाद बाजार में तेज गिरावट शुरू हुई और अब चांदी करीब 1.46 लाख रुपए टूटकर 2.40 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

Gold Silver Price Fall: तस्वीर में दिखे दामों के आंकड़े

जारी ग्राफिक के अनुसार 29 जनवरी 2026 को सोने की कीमत 1,76,121 रुपए और चांदी की कीमत 3,85,933 रुपए थी। इसके बाद फरवरी और मार्च में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

31 मार्च को सोना 1,46,733 रुपए और चांदी 2,30,135 रुपए तक पहुंच गई थी। वहीं 30 अप्रैल तक सोना थोड़ा संभलकर 1,50,263 रुपए और चांदी 2,40,331 रुपए पर पहुंची। ग्राफिक में यह भी बताया गया है कि 1 और 2 मई को छुट्टी के कारण नए भाव जारी नहीं किए गए।

read also: Gold Silver Latest News : 3 महीनों में सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें ताजा रेट और वजह

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी