,

Ujjain: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों तेज, बेगम बाग में चला बुलडोजर; 5 मकानों पर कार्रवाई

https://swadeshlive.com/ujjain-simhastha-2028-encroachment-action/

Report by: Vishal Dubey

Ujjain में Simhastha 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है।

इसी कड़ी में सोमवार को बेगम बाग क्षेत्र में उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और पांच मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

Ujjain: कोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद शुरू हुई कार्रवाई

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार जिन मकानों पर कार्रवाई की गई, उन्हें पहले कोर्ट से स्टे मिला हुआ था।

Ujjain

हाल ही में कोर्ट द्वारा स्टे खारिज किए जाने के बाद प्रशासन ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

Ujjain: पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान

बेगम बाग इलाके में सुबह से ही यूडीए की टीम और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कार्रवाई के दौरान हरि फाटक ब्रिज के उस हिस्से को यातायात के लिए बंद कर दिया गया, जहां तोड़फोड़ की प्रक्रिया चल रही थी।

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए थे, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।

Ujjain: ब्रिज निर्माण कार्य के लिए जरूरी बताई कार्रवाई

यूडीए के संपदा अधिकारी Jeevan Moghi ने बताया कि भविष्य में प्रस्तावित ब्रिज निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है ताकि सिंहस्थ 2028 से पहले शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जा सके।

read also: Katihar में सिटीकार्ट स्टोर चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…