,

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chirmiri Ram Katha Event

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा क्षेत्र

Chirmiri Ram Katha Event: चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में जल्द ही भक्ति की अद्भुत धारा बहने वाली है। यहां जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य के मुखारविंद से प्रभु श्री राम की कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य राम कथा 17 मई से शुरू होकर 25 मई तक नौ दिनों तक चलेगी, जिसमें पूरे क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे और राम भक्ति में लीन होंगे।


Chirmiri Ram Katha Event: स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दिया आमंत्रण

इस भव्य आयोजन की रूपरेखा पर श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वदेश न्यूज़ से विशेष बातचीत की। उन्होंने बताया कि सरगुजा संभाग के इतिहास में इतनी विशाल राम कथा का आयोजन पहली बार हो रहा है। उन्होंने एमसीबी जिला सहित पूरे प्रदेशवासियों को इस अमृतमयी कथा में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।
मंत्री ने कहा कि चिरमिरी की पावन धरा एक बार फिर प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंजेगी और कथा की दिव्य वाणी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।

read also: Ujjain के महाकाल मंदिर में लड्डू हुए हाईटेक , FSSAI ने दी 5 स्टार रेटिंग