,

Bokaro एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू करने की मांग तेज, हवाई अड्डा बचाओ संघर्ष समिति ने दिया धरना

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/bokaro-airport-flight-service-demand/

Report by: Sanjeev Kumar

Bokaro: झारखंड के बोकारो में हवाई सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। बोकारो हवाई अड्डा बचाओ संघर्ष समिति की ओर से एयरपोर्ट परिसर के समीप एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के आम नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

धरने का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने किया। इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Bokaro: उड़ान सेवा शुरू होने से विकास को मिलेगी रफ्तार

धरने में शामिल लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल या सरकार की आलोचना करना नहीं है। सभी की मांग सिर्फ इतनी है कि बोकारो से उड़ान सेवा शुरू करने में जो भी बाधाएं आ रही हैं, उन्हें जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर जल्द दूर करें।

Bokaro

लोगों का कहना है कि बोकारो से हवाई सेवा शुरू होने पर शहर के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही देश के अन्य राज्यों और शहरों से बेहतर संपर्क स्थापित होगा, जिससे उद्योग, व्यापार और रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी।

Bokaro: जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी पर सकारात्मक प्रतिक्रिया

धरना प्रदर्शन में कुछ जनप्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने पर भी संघर्ष समिति ने सकारात्मक रुख अपनाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने स्तर पर बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू कराने के प्रयास में लगे होंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी संबंधित पक्ष मिलकर इस समस्या का समाधान निकालेंगे और बोकारोवासियों का लंबे समय से लंबित सपना पूरा होगा।

Bokaro: मंजूर अंसारी ने क्या कहा

प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि बोकारो जैसे औद्योगिक शहर के लिए हवाई सेवा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट शुरू होने से यहां निवेश और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

Bokaro: चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी किया समर्थन

चास बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संरक्षक संजय वैद ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि हवाई सेवा शुरू होने से बोकारो की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और शहर राष्ट्रीय स्तर पर और तेजी से उभर सकेगा।

read also: MP PWD Seminar : ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस