घाघरा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर समेत तीन उग्रवादी ढेर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: दीपक गुप्ता

झारखंड: जगुआर और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। अब तक तीन उग्रवादियों का शव बरामद कर लिया गया है. इस एनकाउंटर को लेकर गुमला एसपी हारिस बिन जमा ने बताया कि इलाके में एनकाउंटर हुआ है इसके साथ ही क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस के द्वारा एक शव की पहचान की जा चुकी है. एनकाउंटर में मारे गये एक नक्सली की पहचान जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर दिलीप के रूप में हुई है. गुमला जिला की घाघरा, बिशनपुर और गुमला तीनों थानों की पुलिस के साथ-साथ झारखंड जगुआर ने संयुक्त ऑपरेशन किया. इस संयुक्त टीम द्वारा प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने मौके से तीन हथियार भी बरामद किया है.

गुमला एसपी हरीश बिन जमा को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के कमांडर दिलीप लोहरा दस्ते के साथ इस क्षेत्र में मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर इलाके की घेराबंदी शुरू की. उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी जंगल में ही मारे गए. उनके पास से एसएलआर के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही गुमला के एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

इस एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर दिलीप लोहरा के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई. इसमें तीन उग्रवादी ढेर हुए हैं, जिसमें एक की पहचान दिलीप के रुप में की गयी है, वहीं बाकी की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही इलाके में सर्च अभियान अभी जारी है.

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का