,

‘कांग्रेस-बीजेपी में सांठगांठ’, हरियाणा में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने किया बड़ा दावा

- Advertisement -
Ad imageAd image

हरियाणा में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले यहां राज्यसभा के लिए उपचुनाव होना है। अब इसी को लेकर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि हुड्डा की अगर बीजेपी से सांठगांठ नहीं है तो राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करें।

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर लिखा, “21 अगस्त हरियाणा राज्यसभा उपचुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि है। अब तो हमारे 4-5 +विधायक भी कांग्रेसी हो चुके हैं। अब तो कांग्रेस का उम्मीदवार चुनाव जीतने के करीब है।”

उन्होंने आगे लिखा, “अगर भूपेन्द्र हुड्डा की बीजेपी से सांठ-गांठ नहीं है तो वो राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करे। हम पहले से ही बीजेपी के खिलाफ वोट करने का वादा कर चुके हैं। जेल के डर से बार-बार बिकता रहे, उधर का हो और इधर का दिखता रहे।”

कांग्रेस से बीजेपी की सांठगांठ- जेजेपी

गौरतलब है कि हरियाणा में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा लोकसभा चुनाव में रोहतक से जीत दर्ज की है। जिसकी वजह से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है। जिस पर चुनाव होना है। जननायक जनता पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम कई बार राज्यसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोल चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वो जानबूझकर राज्यसभा के लिए उम्मीदवार खड़ा नहीं करना चाह रहे हैं। इससे साबित होता है कि उनका बीजेपी से सांठ-गांठ है।

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की भी घोषणा हो चुकी है। चुनाव के ऐलान के बाद से अजय चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी को लगातार झटका लग रहा है। विस चुनाव से पहले पार्टी के चार विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। हरियाणा में 90 सीटों पर एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। जबकि इसके नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल