,

एयर स्ट्राइक से घुटनों के बल पाक, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शांति का राग छेड़ा..!

Operation Sindoor Explained: Why India Hit Nine Terror Sites

BY: VIJAY NANDAN

दिल्ली: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि अगर भारत मौजूदा स्थिति को शांत करता है, तो पाकिस्तान भी ‘तनाव समेटने’ को तैयार है। उनकी यह टिप्पणी भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई के कुछ घंटों बाद सामने आई है। ब्लूमबर्ग टेलीविज़न से बात करते हुए आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान तभी जवाब देगा जब उस पर हमला किया जाएगा।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। इन हमलों का उद्देश्य उन आतंकवादी ढांचों को नष्ट करना था, जो भारत में आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में संलिप्त थे।

निशाना बनाए गए 9 आतंकी ठिकानों की सूची

भारतीय सेना ने निम्नलिखित स्थानों पर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया:

  1. बहावलपुर (पंजाब, पाकिस्तान): जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय।
  2. मुरीदके (पंजाब, पाकिस्तान): लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख अड्डा।
  3. तेहरा कलां (पंजाब, पाकिस्तान): आतंकियों का प्रशिक्षण केंद्र।
  4. सियालकोट (पंजाब, पाकिस्तान): आतंकी लॉजिस्टिक्स बेस।
  5. भिंबर (PoK): आतंकियों का लॉन्च पैड।
  6. कोटली (PoK): आतंकी समूहों का संचालन केंद्र।
  7. मुज़फ्फराबाद (PoK): हिज़बुल मुजाहिदीन का प्रमुख अड्डा।
  8. चाक अमरू (पंजाब, पाकिस्तान): आतंकियों का प्रशिक्षण शिविर।
  9. बाग (PoK): आतंकी गतिविधियों का केंद्र।आज तक

इन सभी ठिकानों को जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज़बुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़ा पाया गया था।

ऑपरेशन की प्रमुख विशेषताएं

  • समय: ऑपरेशन सिंदूर को 7 मई 2025 की सुबह 1:30 बजे अंजाम दिया गया।
  • अवधि: यह ऑपरेशन लगभग 23 मिनट तक चला।
  • हथियार: राफेल लड़ाकू विमानों से SCALP और AASM हैमर मिसाइलों का उपयोग किया गया।
  • लक्ष्य: केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया; कोई भी सैन्य या नागरिक संरचना को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई और इसका उद्देश्य केवल आतंकवाद के ढांचों को नष्ट करना था, न कि किसी देश की संप्रभुता का उल्लंघन करना।

ऑपरेशन सिंदूर के पीछे का वह चेहरा: जानिए कर्नल सोफिया का MP से क्या है नाता?

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…