,

भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, राजस्थान बॉर्डर पर फौज को बंकर में रहने का आदेश, कश्मीर में सघन तलाशी अभियान शुरू

BY: Yoganand Shrivastva

पहलगाम: आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रवैया अपना लिया है, जिसके चलते पाकिस्तान में खलबली मच गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, राजस्थान सीमा के पास पाकिस्तान ने अपनी सेना को बंकरों में रहने का निर्देश जारी कर दिया है। पाकिस्तानी रेंजर और बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) जवानों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सिंध प्रांत में पाकिस्तान की मेडिकल टीम ने युद्धाभ्यास के तहत तैयारियों का निरीक्षण किया है। पाकिस्तान वॉर जोन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने में लगा हुआ है। भारत के आक्रामक तेवर को देखते हुए पड़ोसी देश में चिंता का माहौल है।

दक्षिण कश्मीर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान

दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया है। सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घर-घर तलाशी ले रहे हैं। कमरों और रास्तों की पूरी सतर्कता से जांच की जा रही है ताकि छिपे हुए आतंकियों को पकड़ा जा सके।

खुफिया एजेंसियों ने 14 आतंकियों की सूची तैयार की

हाल ही में हुए हमले के बाद, खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकवादियों की सूची तैयार की है। ये आतंकी 20 से 40 साल के बीच की उम्र के हैं और पाकिस्तान से आए विदेशी आतंकियों को रसद और जमीन पर समर्थन देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, इन आतंकियों का संबंध पाकिस्तान समर्थित तीन बड़े आतंकी संगठनों से है — हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम)।
• हिजबुल मुजाहिदीन से 3 आतंकी
• लश्कर-ए-तैयबा से 8 आतंकी
• जैश-ए-मोहम्मद से 3 आतंकी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

इन आतंकियों की पहचान हुई

  1. आदिल रहमान डेन्टू (21 वर्ष)
  2. आसिफ अहमद शेख (28 वर्ष)
  3. अहसान अहमद शेख (23 वर्ष)
  4. हारिस नजीर (20 वर्ष)
  5. आमिर नजीर वानी (20 वर्ष)
  6. यावर अहमद भट
  7. आसिफ अहमद खांडे (24 वर्ष)
  8. नसीर अहमद वानी (21 वर्ष)
  9. शाहिद अहमद कुटे (27 वर्ष)
  10. आमिर अहमद डार
  11. अदनान सफी डार
  12. जुबैर अहमद वानी (39 वर्ष)
  13. हारून रशीद गनई (32 वर्ष)
  14. जाकिर अहमद गनी (29 वर्ष)

वातावरण में बढ़ा तनाव

भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। भारत के एक्शन मोड में आने के बाद पाकिस्तान ने न सिर्फ सीमा पर अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है, बल्कि अपने वॉर ज़ोन की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। वहीं, भारत जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए व्यापक अभियान चला रहा है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: डॉक्टरों की लापरवाही से मौत,यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…