पहलगाम आतंकी हमला: आदिल की मां बोलीं – “अगर मेरा बेटा दोषी है तो उसे मिले कड़ी से कड़ी सज़ा”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर है। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे। घटना के बाद सरकार से लेकर आम जनता तक, सभी आतंकियों को कड़ी सज़ा की मांग कर रहे हैं। ऐसे माहौल में एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

दरअसल, पहलगाम हमले के मुख्य आरोपी लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आदिल थोकर उर्फ आदिल गुरी की मां शहजिदा ने कहा है कि यदि उनका बेटा इस हमले में संलिप्त है, तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

“बेगुनाहों की हत्या माफ़ी के काबिल नहीं” – आदिल की मां

“पहलगाम में जो हमला हुआ, वह बेहद गलत है। वहां जो लोग मारे गए, वो निर्दोष थे। यदि मेरा बेटा भी उसमें शामिल है तो उसे भी ऐसी ही सज़ा मिलनी चाहिए, जैसी किसी आतंकवादी को मिलनी चाहिए।”

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बीती रात उनके घर पर रेड की और उसके बाद घर को उड़ा दिया गया। उनका कहना था कि आतंकवाद को कोई समर्थन नहीं मिलना चाहिए, चाहे वह कोई भी क्यों न हो।

पाकिस्तान में ली थी आतंकी ट्रेनिंग

सूत्रों के अनुसार, आदिल ने 2018 में वैध वीज़ा के ज़रिए पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उसने आतंकी संगठनों से ट्रेनिंग प्राप्त की। इसके बाद वह पिछले वर्ष भारत लौटा और घाटी में फिर से सक्रीय हो गया। उसका नाम पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी सूची में था।

आदिल का घर किया गया ध्वस्त

आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बिजबेहरा के गुरी गांव में स्थित आदिल का घर सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई आतंकी ठिकानों के खिलाफ चल रही व्यापक मुहिम का हिस्सा है, जिसमें सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों के आर्थिक और भौतिक आधार को खत्म किया जा रहा है।

26 लोगों की दर्दनाक मौत

यह हमला मंगलवार, 22 अप्रैल को हुआ था, जब चार हथियारबंद आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। चश्मदीदों के मुताबिक, आतंकियों ने पहले पुरुषों से उनका धर्म पूछा और फिर उन्हें निशाना बनाया, जबकि महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया गया। माना जा रहा है कि यह हमला केवल भय फैलाने के लिए नहीं, बल्कि सांप्रदायिक नफरत भड़काने के उद्देश्य से किया गया।

सुरक्षा में चूक पर उठे सवाल

घटना स्थल वह इलाका था, जो पहले पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित था। सरकार के अनुसार, उस क्षेत्र को स्थानीय प्रशासन ने बिना केंद्र और सेना की जानकारी के खोल दिया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। अब इस मामले में ज़िम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की बात चल रही है।

पाकिस्तान का मिसाइल टेस्ट: क्या भारत को डराने की है साइकोलॉजिकल वॉरफेयर रणनीति?..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा फैसला, कई संस्थानों

Balod में अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक बुलडोजर अभियान शुरू

Report by: Rajesh Sahu Balod: बालोद जिले के NH-930 के किनारे अतिक्रमण

Gurugram में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Report by: Anuj Panchal Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा

TV actress Kanika Mann ने महाकालेश्वर में भस्म आरती में लिया भाग

Report by: Vishal Dubey TV actress Kanika Mann: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध