जम्मू-कश्मीर: कठुआ के बिलावर में तीन शव मिलने से तनाव, बंद का आह्वान, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र के लोहाई मल्हार इलाके में शनिवार को तीन लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मरहून गांव के 35 वर्षीय जोगेश सिंह, देहोता गांव के 40 वर्षीय दर्शन सिंह और 14 वर्षीय बरून सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे और उसके बाद से लापता थे।

इलाके में तनाव, विरोध प्रदर्शन और बंद का आह्वान

तीनों शव मिलने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और बिलावर बंद का आह्वान किया। इसके चलते फिंटर चौक और बिलावर बाजार पूरी तरह से बंद हैं। माहौल को देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी, विधानसभा में उठा मुद्दा

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना को लेकर विधानसभा में भी चर्चा हुई, जहां भाजपा विधायक सतीश शर्मा ने सरकार से जवाब मांगा। प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का बयान

इस घटना पर केंद्रीय राज्य मंत्री और क्षेत्र के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा,

“कठुआ जिले के बनी क्षेत्र में तीन युवाओं की आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। इस शांतिपूर्ण क्षेत्र में अशांति फैलाने की साजिश दिखाई दे रही है। इस विषय पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई है। केंद्रीय गृह सचिव जम्मू पहुंच रहे हैं, ताकि स्थिति का आकलन किया जा सके। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और जनता का विश्वास बना रहे।”

न्याय की मांग कर रहे लोग

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन लगातार लोगों से संयम बनाए रखने की अपील कर रहा है, जबकि सुरक्षा बल हालात पर नजर रखे हुए हैं।

UFC 313: मैगोमेड अंकालाएव ने एलेक्स पेरेरा को हराकर लाइट हैवीवेट जीता..यह भी पढ़े

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के