एयर इंडिया की सेवाओं पर बीजेपी प्रवक्ता जयदीप शेरगिल ने उठाए सवाल, कहा— “सबसे खराब एयरलाइन”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जयदीप शेरगिल ने भी एयर इंडिया की सेवाओं पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए एयरलाइन की व्यवस्थाओं को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।

“सबसे खराब एयरलाइन, सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए”

जयदीप शेरगिल ने पोस्ट में लिखा,
“अगर दुनिया की सबसे खराब एयरलाइंस के लिए कोई पुरस्कार होता, तो एयर इंडिया हर श्रेणी में जीतती। टूटी हुई सीटें, खराब स्टाफ, निराशाजनक ग्राउंड सपोर्ट, और लचर ग्राहक सेवा – एयर इंडिया में यात्रा करना कभी सुखद अनुभव नहीं रहा, लेकिन आज इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए!”

एयर इंडिया ने मांगी माफी

शेरगिल की शिकायत पर एयर इंडिया ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रिय जयदीप शेरगिल, हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। कृपया अपने यात्रा विवरण डीएम में साझा करें, हम जल्द ही आपसे संपर्क करेंगे।”

शिवराज सिंह चौहान को भी मिली थी टूटी सीट

इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एयर इंडिया की खराब सेवाओं पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने बताया कि भोपाल से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI 436 में उन्हें टूटी और धंसी हुई सीट दी गई थी।

उन्होंने पोस्ट में लिखा,
“मुझे सीट नंबर 8C आवंटित की गई, लेकिन वह पूरी तरह से टूटी हुई थी। बैठना बेहद असुविधाजनक था। जब मैंने क्रू मेंबर्स से पूछा कि खराब सीट को क्यों बेचा गया, तो उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले ही इसकी जानकारी थी, फिर भी इसे ठीक नहीं किया गया।”

“यात्रियों से पूरा पैसा लेकर बदले में असुविधा देना अन्याय”

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा,
“मुझे अपनी असुविधा से ज्यादा चिंता यात्रियों के साथ होने वाले अन्याय की है। क्या यह यात्रियों से धोखा नहीं है कि उनसे पूरा किराया वसूल कर बदले में खराब सीटें दी जा रही हैं? एयर इंडिया प्रबंधन को इस पर ध्यान देना चाहिए और आगे से यात्रियों को ऐसी परेशानियों से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।”

एयर इंडिया प्रबंधन पर सवाल

शिवराज सिंह चौहान का कहना था कि उन्होंने सोचा था कि टाटा समूह के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया की सेवाओं में सुधार हुआ होगा, लेकिन उनका यह विश्वास गलत निकला।

इस मामले के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने माफी मांगते हुए जांच के आदेश दिए हैं। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए अब यह देखना होगा कि एयर इंडिया अपनी सेवाओं में सुधार लाने के लिए क्या कदम उठाती है।

26 फरवरी 2025: राशि अनुसार भविष्यवाणी..यह भी पढ़े

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में