,

65 की उम्र में भी अपनी फिल्मों से दीवाना बना रही नीना गुप्ता

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता को समय से आगे रहने के लिए जाना जाता है। जवानी के दिनों में उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया था जिसे उस वक्त लेना बहुत ही ज्यादा मुश्किल था। वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर विव रिचर्ड्स से उनको प्यार हुआ था और बिना शादी के बच्चे की मां बनीं। नीना गुप्ता हमेशा से अपनी निजी जिंदगी और बेटी मसाबा को अकेले बड़ा करने पर बात करती रही हैं। 65 साल की उम्र में भी वो अपनी फिल्मों से लोगों के दीवाना बना रही हैं। नीना ने उस समय को याद किया जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को इस बारे में जानकारी दी। नीना शादीशुदा क्रिकेटर के प्यार में थी और जब प्रेग्नेंट हुई तो वो इसे लेकर परेशान थी। भारत में बिना शादी के बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए बहुत ही बड़ा फैसला था। नीना ने ना सिर्फ बच्ची मसाबा को जन्म दिया बल्कि उसे अकेले ही बड़ा भी किया। विवियन जो उस समय किसी और से शादीशुदा थे उन्होंने नीना को बच्चे को रखने के लिए मनाया। नीना के घरवालों ने शुरू में उनके फैसले का समर्थन नहीं किया। हालांकि पिता ने बात में इसे स्वीकार कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए नीना ने बताया था, मैं बहुत ज्यादा खुश नहीं थी। मैं खुश थी क्योंकि मैं उनसे प्यार करती थी। मैंने उन्हें फोन किया और पूछा कि अगर आप इस बच्चे को नहीं चाहते तो मैं इसे नहीं रखूंगी। उन्होंने कहा, नहीं नहीं, मैं चाहता हूं कि तुम इस बच्चे को रखो। उन्होंने अपने फैसले के विरोध होने के बारे में बात करते हुए कहा, सभी ने मुझसे कहा, नहीं, तुम इसे अकेले कैसे कर सकती हो? क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा थे और मैं उनसे शादी नहीं कर सकती थी और एंटीगुआ जाकर वहां नहीं रह सकती थी। लेकिन जवानी में आप अंधे होते हैं। जब आप प्यार में होते हैं, तो आप किसी की नहीं सुनते। कोई भी बच्चा अपने माता-पिता की नहीं सुनता और मैं भी वैसी ही थी।नीना और विवियन की मुलाकात जयपुर में हुई थी जब अभिनेत्री विनोद खन्ना के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। जयपुर की रानी ने फिल्म की कास्ट और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को डिनर के लिए बुलाया था। इसी दौरान उनकी विव रिचर्ड्स से मुलाकात हुई थी और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया।

महाकुंभ से ज्वेलरी प्रमोशन तक मोनालिसा की यात्रा

दुबई: एक संगीत की धुन तय करेगी, आज का भारत-पाक मुकाबले का फैसला

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की