,

MP VIDHANSABHA: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 से 24 मार्च तक

MP Government

भोपाल। मप्र विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा। 24 मार्च तक चलने वाले सत्र में सिर्फ नौ दिन बैठकें होंगी। इसके अलावा बाकी छह दिन अवकाश रहेगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल की स्वीकृति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय बजट सत्र की तैयारियों में जुट गया है। विधानसभा का बजट सत्र 24-25 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के चलते 10 मार्च से प्रारंभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करने 24 फरवरी को भोपाल आने वाले हैं। इसलिए मोहन सरकार ने समिट के बाद बजट सत्र बुलाने का फैसला किया है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद होगी शुरुआत विधानसभा में मोहन यादव सरकार का यह पहला पूर्ण बजट होगा जिसकी शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ होगी। इसी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव भी आएगा। इसके बाद 11 से 13 मार्च तक सदन में बैठकें और विधेयकों पर चर्चा होगी। 14 मार्च को होली अवकाश के चलते 16 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इसके बाद 17 और 18 मार्च को सदन चलेगा और 19 मार्च को रंगपंचमी पर अवकाश रहेगा। इसके बाद 20 और 21 मार्च को सदन की कार्यवाही चलेगी। 22 और 23 मार्च को अवकाश होगा। सदन की कार्यवाही का अंतिम दिन 24 मार्च तय किया गया है। एक माह पहले जारी अधिसूचना विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने के एक माह पहले राज्यपाल की अनुमति के बाद अधिसूचना जारी की गई है। इसमें विधायकों द्वारा किए जाने वाले ऑनलाइन और ऑफलाइन सवालों के साथ ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा और अन्य सूचनाओं के बारे में समय तय किया जाएगा। इधर सत्र की तैयारियों के बीच विधानसभा में लंबित आश्वासनों के जवाब मांगने और विभागों की ओर से जानकारी भेजने का काम तेज हो गया है। स्थगन, ध्यानाकर्षण सूचनाएं चार मार्च से ली जाएंगी सत्र बुलाए जाने को लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 19 फरवरी तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 6 मार्च तक ली जाएंगी। स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 – क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 4 मार्च से कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक ली जाएंगी।

कश्मीर में मौसम: 26-28 फरवरी तक फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना

इंदिरम्मा इलु योजना 2025: 5 लाख लेने के लिए ये हैं पात्रता

आज का राशिफल 5 मार्च 2025

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा