,

Ara Buxar Highway Accident: आरा-बक्सर हाईवे पर मैजिक ने अधेड़ को रौंदा, मौके पर मौत; तीन घंटे सड़क जाम

Ara Buxar Highway Accident

Report: Neha gupta

Ara Buxar Highway Accident आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया गया कि शौच कर वापस लौट रहे अधेड़ को एक मैजिक वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान दोघरा गांव निवासी स्वर्गीय यमुना महतो के 55 वर्षीय पुत्र राजकुमार महतो के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान थे। हादसे के बाद मैजिक वाहन का चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश

Ara Buxar Highway Accident घटना के बाद आसपास के इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने दोघरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

तीन घंटे तक ठप रहा आवागमन

Ara Buxar Highway Accident आक्रोशित लोगों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखा। इसके कारण आरा-बक्सर हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

जाम की सूचना मिलने पर बिहिया थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात फिर से शुरू हो सका।

Read this: Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना