रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह
Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव कोंडरा में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुरेश पुत्र सोनेलाल के रूप में हुई है। बताया गया है कि किसी कारणवश सुरेंद्र उर्फ सुरेश करंट की चपेट में आ गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
करंट लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं
Firozabad Electric Shock Death मृतक के भतीजे के अनुसार सुरेंद्र उर्फ सुरेश को करंट लगा था, लेकिन करंट लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की घटना की जांच
Firozabad Electric Shock Death घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी चर्चा बनी हुई है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। थाना मटसेना पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
Read this: Sandra Bullock : हॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ हुआ MeToo , बताए शुरुआती दिनों के बुरे अनुभव


