,

Second Monday of Shravan: दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, 4 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की उम्मीद

Second Monday of Shravan

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Second Monday of Shravan पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार के सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर 108 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा पूरी करने के बाद लाखों श्रद्धालु बाबा नगरी पहुंचे और जलार्पण के लिए मंदिर की ओर बढ़े।

सुबह से ही बाबा मंदिर में दर्शन और जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं की लाइन लगभग 10 किलोमीटर तक फैली रही। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर पहुंचे हैं।

Second Monday of Shravan मंदिर परिसर में विशेष सजावट, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

दूसरी सोमवारी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है। पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया।

श्रद्धालु निर्धारित व्यवस्था के तहत अरघा प्रणाली से जलार्पण कर रहे हैं, जिससे दर्शन और पूजा की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Second Monday of Shravan प्रशासन और मंदिर प्रबंधन पूरी तरह सतर्क

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार दूसरी सोमवारी पर चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलार्पण करने की संभावना है। भक्तों की सुविधा और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

Read this: Ram Mandir CEO Recruitment: राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, 5300 से अधिक आवेदनों के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…