,

Yogi Adityanath Statement: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान

Yogi Adityanath Statement

Yogi Adityanath Statement उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग मंदिर निर्माण के दौरान विरोध करते रहे और जिनका मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा, वही आज चंदा चोरी की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया ऐसे लोगों का दोहरा रवैया देख रही है।

Yogi Adityanath Statement आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जल्द लागू होगा नया आयोग

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले एक से डेढ़ सप्ताह के भीतर आउटसोर्स कमीशन लागू किया जाएगा। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मानदेय भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहनें, रसोइये और ग्राम चौकीदार जैसे कर्मियों को बेहतर मानदेय उपलब्ध कराने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है और इसके लिए अनुपूरक बजट का भी प्रावधान किया गया है।

Yogi Adityanath Statement किसानों के हितों और विकास पर सरकार का जोर

सीएम योगी ने किसानों के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों के हितों की अनदेखी की, जबकि वर्तमान सरकार ने सिंचाई, फसल बीमा और गन्ना भुगतान जैसी योजनाओं के जरिए किसानों को मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लाखों किसानों को मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने विपक्ष से विकास और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग की अपील की।

Read this: Scholarship Distribution : भोपाल में 25 मेधावी छात्राओं को मिली स्कॉलरशिप, 5 लाख से अधिक की राशि से बढ़ाया शिक्षा का हौसला

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…