Scholarship Distribution : भोपाल में बिसारिया फाउंडेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, चित्रगुप्त समाज भोपाल और राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के संयुक्त सहयोग से आयोजित एक गरिमामय समारोह में 25 जरूरतमंद एवं मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान की गई। स्वर्गीय डॉ. आर.के. बिसारिया एवं डॉ. श्यामलता बिसारिया की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत छात्राओं को 10 हजार, 20 हजार और 30 हजार रुपये तक के शिक्षण शुल्क के चेक वितरित किए गए। कुल मिलाकर 5 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गई।

Scholarship Distribution : मेधावी छात्राओं का बढ़ाया हौसला
समारोह में पूर्व मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, डॉ. रीना कानूनगो, जी.एम. जौहरी, राजेश नारायण श्रीवास्तव, सुधा जौहरी और पी.डी. खरे ने छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए। अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
Scholarship Distribution : शिक्षा के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनाने का संदेश
कार्यक्रम में कायस्थ बंधु पत्रिका के संचालक गिरीश श्रीवास्तव, विष्णु श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, सहर्ष श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, ओम शंकर श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, सचिव श्रीवास्तव, महावीर साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा को समाज के विकास का सबसे मजबूत माध्यम बताया और ऐसी पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

