,

Bemetara Traffic Safety: सड़क किनारे ठेलों और वाहनों के कब्जे पर प्रशासन सख्त, सोमवार से होगी बड़ी कार्रवाई

Bemetara Traffic Safety

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain

Bemetara Traffic Safety: बेमेतरा नगरपालिका क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर इन दिनों अव्यवस्था का आलम है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से लगाए जा रहे ठेले और दुकानों के कारण आम जनता का चलना मुश्किल हो गया है। यातायात बाधित होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में बस स्टैंड के पास हुए हादसे में एक युवती की जान चली गई थी।

Bemetara Traffic Safety: व्यस्त इलाकों में गंभीर स्थिति

नगर पालिका क्षेत्र के प्रताप चौक, भारत माता चौक, चौपाटी, सिग्नल चौक और अटल परिसर जैसे व्यस्त इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुकानदार और ठेला चालक सड़क किनारे कब्जा करने के साथ ही पिकअप जैसे भारी वाहन मुख्य मार्ग पर खड़े कर रहे हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो रही है और तेज रफ्तार वाहनों के बीच राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है।

Bemetara Traffic Safety

प्रशासन की सख्त कार्रवाई का ऐलान

इस गंभीर समस्या को देखते हुए बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। आगामी सोमवार से विशेष अभियान चलाकर ऐसे ठेलों और वाहनों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

Bemetara Traffic Safety: सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम

प्रशासन का यह कदम सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और जनता को जाम से राहत देने के उद्देश्य से जरूरी माना जा रहा है। अब यह देखना होगा कि सोमवार से शुरू होने वाली कार्रवाई का असर धरातल पर कितना दिखता है और बेमेतरा की सड़कों पर अव्यवस्था पर कितना नियंत्रण मिलता है।

Bemetara Traffic Safety

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…