,

Bike Accident Woman Death: रिश्तेदार के घर जाते समय हादसा, बाइक फिसलने से महिला की मौत; CCTV फुटेज आया सामने

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bike Accident Woman Death

Report: Punit sen

Bike Accident Woman Death अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे, तभी ग्राम छोट बेलिया के पास नेशनल हाईवे-43 पर उनकी बाइक अचानक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

Bike Accident Woman Death बाइक स्लिप होने से महिला के सिर में लगी गंभीर चोट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी।

Bike Accident Woman Death बाइक से अस्पताल पहुंचाया गया

एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को बाइक के माध्यम से ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया।

Bike Accident Woman Death अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक फिसलने की पूरी घटना कैद हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Read this: Shaheed Udham Singh: शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा का आयोजन, रक्तवीरों और प्रतिभाओं का सम्मान

- Advertisement -
Ad imageAd image

School Liquor Party: स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप

School Liquor Party को लेकर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक चौंकाने

Top 10 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, पढ़ें आज की सभी अहम अपडेट

Top 10 Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी 'मन की बात'

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 अगस्त 2026, शनिवार का दिन अगस्त महीने की शुरुआत के

Moradabad PMAwasYojana : गरीब और वंचित परिवारों को मिल रहा आवास, सीएम योगी आदित्यनाथ सपना कर रहे साकार

रिपोर्ट- दानवीर सिंह, मुरादाबाद Moradabad PMAwasYojana : मुरादाबाद, सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार

Omar Abdullah Divorce: सुप्रीम कोर्ट से उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी

Omar Abdullah Divorce जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

Ankit Sharma Murder Case दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Jamtara Theft Case: बंद पड़े घर में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Report: Ratan kumar Jamtara Theft Case जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र