,

Shaheed Udham Singh: शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा का आयोजन, रक्तवीरों और प्रतिभाओं का सम्मान

Shaheed Udham Singh

Report: Prem Shrivastva

Shaheed Udham Singh सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शहीद उधम सिंह के बलिदान से प्रेरित करना और समाज में जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर नशे के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूकता लाने के लिए ‘नशा मुक्ति निबंध प्रतियोगिता’ आयोजित की गई, जिसमें 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Shaheed Udham Singh रक्तदान और प्लेटलेट्स दान करने वाले 20 रक्तवीर हुए सम्मानित

कार्यक्रम में समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करने वाले 20 रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। कोरोना काल से लेकर वर्तमान समय तक जरूरतमंद मरीजों की मदद करने वाले इन युवाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही नशा मुक्ति निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।

Shaheed Udham Singh युवाओं को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश

कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीब सरदार, सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला और अन्य गणमान्य अतिथियों ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक संजीब सरदार ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर समाज और देश निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Read this: Parliament Protest Makar Dwar : चढ़ावा चोरी पर संसद में हंगामा, मकर द्वार पर विपक्ष का ड्रामा

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के