संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल
Morena Power Cut Protest मुरैना में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली घर पहुंचकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को उठाया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Morena Power Cut Protest लोड सेटिंग के नाम पर कटौती बंद करने की मांग
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डिविजनल इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि लोड सेटिंग के नाम पर की जा रही अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद किया जाए और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
Morena Power Cut Protest समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी। उनका आरोप है कि बिजली संकट से किसान, व्यापारी और आम उपभोक्ता सभी परेशान हैं। वहीं बिजली विभाग ने ज्ञापन प्राप्त कर मांगों पर विचार करने और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।



