Report: Arvind Chouhan
Gwalior Firing News ग्वालियर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मुरार थाना क्षेत्र के सिंगपुर हॉकर जोन में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Gwalior Firing News फायरिंग की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद
बदमाशों की फायरिंग की यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। वायरल हो रहे फुटेज में कुछ नकाबपोश युवक विवाद के बाद फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Gwalior Firing News मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


