Dharmendra Pradhan Resignation: कलायत में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद युवाओं की विजय रैली, शिक्षा सुधार की मांग को लेकर गूंजे नारे

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dharmendra Pradhan Resignation

Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हरियाणा के कलायत में राजनीतिक माहौल गर्मा गया। क्रांतिकारी युवा संगठन (KYS) के बैनर तले युवाओं ने विजय एवं आक्रोश रैली निकालकर अपनी खुशी जाहिर की। यह रैली खट्टर मोहल्ले से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कैंची चौक पहुंची, जहां एक सभा का आयोजन किया गया।

Dharmendra Pradhan Resignation: क्रांतिकारी युवा संगठन ने खट्टर मोहल्ले से कैंची चौक तक निकाली रैली, बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा

रैली के दौरान युवाओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन देश के युवाओं के लंबे संघर्ष और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही और विसंगति स्वीकार नहीं की जाएगी तथा युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Dharmendra Pradhan Resignation: सभा में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग, पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ प्रदर्शन

अचानक निकाली गई इस रैली को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और पुलिस की निगरानी में रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग दोहराई।

READ ALSO: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)

CommonWealth Games 2026 : तीसरे दिन भारत की नजरें पदकों पर, मीराबाई चानू गोल्ड हैट्रिक के लिए तैयार

CommonWealth Games 2026 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स

Firing Incident: जमीन विवाद में चली गोली, किशोरी घायल; गांव में तनाव का माहौल

Report: Neha gupta Firing Incident जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत हल्दिया

Bhatapara Suspicious Death: भाटापारा में पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Bhatapara Suspicious Death: छत्तीसगढ़ के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के सेमरिया (ब)

Hostel Inspection: ग्वालियर में छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण

Report: Santosh Saravgee Hostel Inspection जिले में संचालित शासकीय छात्रावासों में विद्यार्थियों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 26 जुलाई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Dharmendra Pradhan : शिक्षा मंत्री नहीं रहे प्रधान, इस्तीफे से निकला समाधान

Dharmendra Pradhan : नई दिल्ली, आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का