,

Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

गुरु पूर्णिमा पर MP सरकार का बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में होगा ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’

Guru Purnima 2026 : भोपाल, गुरु पूर्णिमा पर्व को मध्यप्रदेश में ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’ के रूप में मनाया जाएगा। सरकार इसे महोत्सव के रुप में मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसको लेकर एक अहम बैठक में अधिकारियों के संबंध में दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी प्रदेश में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा चल रहा है।गुरु पूर्णिमा से पहले सभी लंबित सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण करने और गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी शेष सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण गुरु पूर्णिमा से पहले सुनिश्चित किया जाए।

Guru Purnima 2026 : गुरूओं पर गर्व, ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और जीवन मूल्यों के आधार हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में गुरु-पूजन, भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियां और महर्षि सांदीपनि के जीवन एवं शिक्षाओं पर विशेष आयोजन किए जाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और महर्षि सांदीपनि की शिक्षाओं से जोड़ना है।

Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा पर होंगे विशेष आयोजन, ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’ कार्यक्रम

उन्होंने निर्देश दिए कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थानों तथा खेल, नाटक, चित्रकला, संगीत एवं अन्य कला संस्थानों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाये। प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थारओं में गुरू-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। सीएम यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भगवान श्रीकृष्ण के गुरु महर्षि सांदीपनि के जीवन, उनके योगदान और गुरुकुल शिक्षा पद्धति पर आधारित 10 से 20 पृष्ठों की एक लघु पुस्तिका तैयार कर प्रदेश के सभी विद्यालयों में वितरित की जाए, ताकि विद्यार्थी भारतीय शिक्षा परंपरा से परिचित हो सकें।

Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा पर ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’

• गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’।
• स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में गुरु-पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
• श्रीकृष्ण-सुदामा और महर्षि सांदीपनि की गुरु-शिष्य परंपरा पर विशेष फोकस।
• भारतीय ज्ञान परंपरा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को बढ़ावा देने की पहल।
• गुरुजनों की सेवा, वंदना और उनका आशीर्वाद पाने का प्रमुख उत्सव है गुरु पूर्णिमा पर्व।
• गुरु पूर्णिमा से पहले ही सांदीपनि विद्यालयों के सभी नव निर्मित भवनों का लोकार्पण होगा।

• भारतीय गुरु-शिष्य परम्परा के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
• गुरु पूर्णिमा ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’ को जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाए।
• शासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों,
• महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को भी इस आयोजन से जोड़े।
• गुरु पूर्णिमा को सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए।
• गुरु-शिष्य परम्परा का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचे।

• स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा को आयोजन के निर्देश।
• चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थानों में भी होंगे आयोजन।
• खेल, नाटक, चित्रकला, संगीत एवं अन्य कला संस्थानों की भी सक्रिय सहभागिता।
• छात्र-शिक्षक संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और गुरु सम्मान समारोह होंगे।
• मित्रता दिवस पर श्रीकृष्ण-सुदामा के जीवन चरित्र से विद्यार्थियों को परिचित कराया जाएगा।

ये भी जानिए : Madhya Pradesh Police: मध्यप्रदेश पुलिस को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने का लक्ष्य, सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों