Isa Ahmad
Sakti Constable Suicide: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। हसौद थाने में पदस्थ आरक्षक जय लहरें ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव थाना भवन की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
Sakti Constable Suicide: हसौद थाने में पदस्थ आरक्षक जय लहरें का शव फंदे पर लटका मिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। आरक्षक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हसौद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
Sakti Constable Suicide: आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Sakti Constable Suicide: पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।


