Shabana Azmi Health : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले सीजेपी की प्रतिनिधि
by: vijay nandan yadav
Shabana Azmi Health : नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली में सोमवार को CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब अभिनेत्री शबाना आजमी प्रदर्शनकारियों के साथ केरल भवन के पास धरने पर बैठ गईं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई। बाद में उनकी हालत स्थिर बताई गई।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। हालात बिगड़ने पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की भी खबर है। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मोदी की पुलिस का कारनामा देखिए एक पुलिस वाले ने भारतीय तिरंगे से अपना मुंह पोंछा और मुंह पोंछ के तिरंगे को जमीन पर फेंक दिया यह पुलिस वाला देशभक्त कतई नहीं हो सकता इस पुलिस वाले को तत्काल निलंबित करना चाहिए।#DharmendraPradhanResign #CJPProtest #संसद_मार्च pic.twitter.com/M3JLeTWjQy
— Cockroach Janta Party (@Swatantrvoice) July 20, 2026
Shabana Azmi Health : 23 दिनों से जारी है प्रदर्शन
CJP पिछले कई सप्ताह से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रही है। संगठन का कहना है कि वह नीट पेपर लीक मामले, छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। सोमवार को इसी आंदोलन के तहत ‘चलो संसद’ मार्च निकाला गया।
Shabana Azmi Health : शबाना आजमी ने कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा अधिकार
मार्च में शामिल होने से पहले शबाना आजमी ने कहा कि सभी प्रदर्शनकारी संविधान द्वारा मिले शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह की हिंसा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना है।

Shabana Azmi Health : CJP प्रतिनिधियों ने जेपी नड्डा से की मुलाकात
मार्च के दौरान CJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। संगठन की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल से रिहा करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थियों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग शामिल रही।
Shabana Azmi Health : गीतांजलि आंगमो और अभिजीत दिपके ने संभाली मार्च की कमान
संसद मार्च का नेतृत्व CJP अध्यक्ष अभिजीत दिपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने किया। बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक इस मार्च में शामिल हुए। अभिनेता प्रकाश राज ने भी आंदोलन के प्रति समर्थन जताते हुए प्रदर्शन में भाग लिया।
Shabana Azmi Health : छात्रों का अनशन समाप्त
जंतर-मंतर पर कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं ने सोमवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। इस दौरान शबाना आजमी, राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज मौजूद रहे। तीनों ने छात्रों को पानी पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
Shabana Azmi Health : पहले भी जताया था समर्थन
शबाना आजमी इससे पहले भी सोशल मीडिया के माध्यम से सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन कर चुकी हैं। उन्होंने वांगचुक से स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए न्याय की लड़ाई जारी रखने की अपील की थी और उनके प्रयासों की सराहना की थी।





