Report: Ram Yadav
NEET Re Exam Vidisha Girls College देश भर के साथ-साथ मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में भी रविवार को चार निर्धारित केंद्रों पर ‘नीट-यूजी 2026’ की दोबारा परीक्षा (Re-Exam) आयोजित की गई। इस दौरान शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र से एक बेहद मायूस करने वाली खबर सामने आई, जहां कड़े नियमों के चलते तीन छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गईं। दो छात्राएं महज 2 मिनट की देरी की वजह से गेट के बाहर छूट गईं, तो वहीं तीसरी छात्रा पुरानी परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर केंद्र पर पहुंच गई थी। इस बात को लेकर छात्राओं के परिजनों ने कॉलेज गेट पर काफी हंगामा भी किया।
NEET Re Exam Vidisha Girls College 2 मिनट लेट पहुंचीं दो छात्राएं, गेट पर परिजनों का हंगामा
गर्ल्स कॉलेज केंद्र पर तय समय के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश की अनुमति सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही थी। विदिशा के आरएमपी नगर की रहने वाली छात्रा स्नेहा दुबे और कुरवाई तहसील के ग्राम कूला निवासी रागनी विश्वकर्मा ठीक 1 बजकर 32 मिनट पर (प्रवेश का समय खत्म होने के 2 मिनट बाद) केंद्र पर पहुंचीं। समय सीमा बीत जाने के कारण मुख्य सुरक्षा स्टाफ ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। बेटियों का भविष्य दांव पर देख बाहर खड़े परिजनों ने गेट पर नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
NEET Re Exam Vidisha Girls College नोडल अधिकारी गीता भदोरिया ने दिखाई संवेदनशीलता, पर फेल हो गया बायोमेट्रिक
NEET Re Exam Vidisha Girls College थाने और केंद्र पर हंगामे की सूचना मिलते ही परीक्षा की नोडल अधिकारी व केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या गीता भदोरिया तुरंत मौके पर पहुंचीं। छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने संवेदनशीलता दिखाई और दोनों छात्राओं को अपने साथ मुख्य परिसर के अंदर लेकर गईं। लेकिन कड़े तकनीकी सुरक्षा चक्र के कारण नियत समय के बाद सर्वर लॉक हो चुका था, जिसके चलते दोनों ही छात्राओं का बायोमेट्रिक थंब इंप्रेशन (Biometric Verification) सफल नहीं हो सका। लाख कोशिशों के बाद भी सिस्टम ने उन्हें स्वीकार नहीं किया और अंततः दोनों को भारी मन से परीक्षा केंद्र से बाहर आना पड़ा।
NEET Re Exam Vidisha Girls College इंटरनेट कैफे की लापरवाही या चूक? पुरानी परीक्षा का प्रवेश पत्र लाने पर तीसरी छात्रा बाहर
इसी केंद्र पर विदिशा की ही रहने वाली एक अन्य छात्रा अक्षत श्रीवास्तव को भी एक तकनीकी चूक के कारण परीक्षा से वंचित होना पड़ा। अक्षत जब केंद्र के भीतर दाखिल हुईं, तो जांच के दौरान उनका एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) अमान्य घोषित कर दिया गया। दरअसल, उन्होंने री-एग्जाम के नए प्रवेश पत्र की जगह कुछ दिनों पहले आयोजित हुई मुख्य नीट परीक्षा का ही पुराना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया था। परीक्षा स्टाफ ने नियमों का हवाला देते हुए पुराने दस्तावेज को स्वीकार करने से साफ मना कर दिया और उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिल सकी।
Read this: Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन





