,

Kidnapping Case : नाबालिग बच्चियों के अपहरण की कोशिश नाकाम, कलायत पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Kidnapping Case : बहला-फुसलाकर बच्चियों को ले जाने का मामला

Kidnapping Case : हरियाणा के कलायत क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कलायत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Kidnapping Case

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Kidnapping Case : पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा

एसएचओ थाना कलायत पीएसआई अमन के नेतृत्व में पीएसआई अमित कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के अंदाना गांव निवासी आरोपी रमन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

Kidnapping Case

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Kidnapping Case : रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने ले गया आरोपी

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव बात्ता निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी सुबह सजुमा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कुरुक्षेत्र जाने के लिए घर से निकली थी। उसके साथ उसकी 13-14 वर्ष और 8-9 वर्ष की दो नाबालिग बच्चियां भी रेलवे स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक उन्हें रेलवे स्टेशन छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले गया, लेकिन स्टेशन पर न उतारकर पंजाब की ओर जाने लगा।

Kidnapping Case : मोटरसाइकिल खराब होने पर बचीं बच्चियां

रास्ते में गांव सिणंद-धनोरी रोड के पास आरोपी की मोटरसाइकिल खराब हो गई। मौके का फायदा उठाकर बच्चियों ने शोर मचाया और राहगीरों को पूरी घटना की जानकारी दी। राहगीरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चियों को सकुशल अपने साथ ले गए।

Kidnapping Case : आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान रमन निवासी अंदाना (पंजाब) के रूप में बताई। थाना कलायत पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Kidnapping Case : मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…