Jal Jeevan Mission: आजादी के 78 साल बाद भी शुद्ध पेयजल को तरस रहा बगडेवा, नल-जल योजना पर उठे सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission: देश आजादी के 78 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है और सरकारें हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दावे कर रही हैं। लेकिन सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम बगडेवा की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। पहाड़ी कोरवा जनजाति बहुल इस गांव के लोग आज भी स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं और वर्षों से पानी की समस्या झेलने को मजबूर हैं।

Jal Jeevan Mission: पहाड़ी कोरवा परिवारों को नहीं मिल रही शुद्ध पेयजल की सुविधा

ग्राम बगडेवा के ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी उनके गांव तक पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं पहुंच सकी है। सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना और जल जीवन मिशन के दावों के बावजूद गांव के कई परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है।

Jal Jeevan Mission: ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में शुद्ध पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। उनका कहना है कि पेयजल की समस्या के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Jal Jeevan Mission: विधायक प्रबोध मिंज ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

मामले को लेकर जब क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज से चर्चा की गई तो उन्होंने तत्काल गांव के लोगों से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पेयजल संकट के समाधान के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे और संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए जाएंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से विकास की मुख्यधारा से कटे इस गांव को अब बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आजादी के 78 साल बाद भी गांव तक स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था क्यों नहीं पहुंच पाई और नल-जल योजना का लाभ यहां के लोगों को क्यों नहीं मिल सका।

READ ALSO: Forest Rights Act: वन अधिकार अधिनियम को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरम, चरणदास महंत ने राष्ट्रपति से किया हस्तक्षेप का आग्रह

बगडेवा की यह तस्वीर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर कई सवाल खड़े करती है और यह बताती है कि अभी भी कई दूरस्थ इलाकों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 26 जुलाई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Dharmendra Pradhan : शिक्षा मंत्री नहीं रहे प्रधान, इस्तीफे से निकला समाधान

Dharmendra Pradhan : नई दिल्ली, आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का

Bihar Bandh बिहार बंद का शेखपुरा में मिला-जुला असर, चौक-चौराहों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

रिपोर्टर: रंजन कुमार Bihar Bandh बिहार बंद के आह्वान का शेखपुरा जिले

Earthquake in Nashik: नाशिक में भूकंप के चार झटकों से दहशत, 3.6 तीव्रता तक दर्ज कंपन

Earthquake in Nashik महाराष्ट्र के नाशिक जिले में शनिवार को भूकंप के

Morena News: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज मुरैना तक, भीम आर्मी ने निकाली रैली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena News दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया, छात्रों को दी बधाई

Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर

Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹2,622 और चांदी ₹6,974 महंगी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के

Pilibhit News: घर से लापता दो किशोर गजरौला पुलिस को मिले, सकुशल परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit News पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से घर से निकले

PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज की टिप्पणी, बोले- डर गए प्रधानमंत्री?

PM नरेंद्र मोदी द्वारा NEET पेपर लीक मामले पर जारी किए गए