,

Coal Gasification : कोयले से गैस बनाकर यूरिया के उत्पादन में कोरबा उपयोगी हो सकता है : बृजमोहन अग्रवाल

Coal Gasification : रायपुर सांसद ने रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय समिति की अहम बैठक में देश के घरेलू उर्वरक उद्योग को और मजबूत बनाने तथा देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने पर किया गहन चिंतन

Coal Gasification : गुलमर्ग, 25 मई। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि कोयले से गैस बनाकर यूरिया के उत्पादन में छत्तीसगढ़ का ऊर्जा नगर कोरबा काफ़ी उपयोगी हो सकता है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को गुलमर्ग में रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय समिति की अहम बैठक में देश के घरेलू उर्वरक उद्योग को और मजबूत बनाने तथा देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा पर समिति के अन्य सदस्यों के साथ गहन चिंतन मनन कर रहे थे।

Coal Gasification

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ‘रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में देश के घरेलू उर्वरक उद्योग को और मजबूत बनाने तथा देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा का विषय प्रमुखता से उठाया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार आज हमारे देश को यूरिया उत्पादन के लिए लगभग 50 फ़ीसदी प्राकृतिक गैस बाहर से आयात करनी पड़ती है, जिससे विदेशी निर्भरता बढ़ती है। जिसको कम करने हेतु ‘कोल गैसीफिकेशन टेक्नोलॉजी’ आधारित यूरिया संयंत्रों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है, यानी कोयले से गैस बनाकर यूरिया का उत्पादन।

Coal Gasification : कोरबा में नया यूरिया संयंत्र रोजगार और उद्योग को देगा बढ़ावा

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आगे बताया कि कोरबा इस दिशा में देश का सबसे उपयुक्त क्षेत्र बन सकता है, क्योंकि वहाँ प्रचुर मात्रा में कोयले का भंडार उपलब्ध है और संयंत्र स्थापना के लिए आवश्यक भूमि एवं आधारभूत सुविधाएँ भी मौजूद हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि कोरबा में नया यूरिया संयंत्र स्थापित होने से न केवल छत्तीसगढ़ को औद्योगिक मजबूती मिलेगी बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही देश की उर्वरक आत्मनिर्भरता को भी बड़ा बल मिलेगा।बैठक में समिति सदस्यों के साथ ही राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (एनएफएल), राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (आरसीएफ), द फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (एफसीएटी), ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड (बीवीएफसीएल), मद्रास उर्वरक लिमिटेड (एमएफएल), रामागुंडम उर्वरक निगम लिमिटेड (आरएफसीएल), हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…