Isa Ahmad
Jhiram Ghati: कांग्रेस ने न्याय में देरी का मुद्दा उठाया
Jhiram Ghati: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित Jhiram Ghati Naxal Attack की 13वीं बरसी पर कांग्रेस नेताओं और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। कांग्रेस संचार प्रमुख Sushil Anand Shukla ने कहा कि झीरम घाटी कांड की पूरी सच्चाई आज तक सामने नहीं आ पाई है और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद मामले की सच्चाई उजागर होने से रोकने के लिए कई तरह के षड्यंत्र किए। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि झीरम कांड की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Jhiram Ghati: भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीति करने का लगाया आरोप
वहीं भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री Ajay Chandrakar ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि झीरम घाटी हमले को कांग्रेस ने केवल राजनीतिक सहानुभूति और “पॉलिटिकल ऑक्सीजन” के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel अपने पास मौजूद कथित सबूत सार्वजनिक करेंगे और Kawasi Lakhma पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे, उस दिन कई अहम खुलासे अपने आप हो जाएंगे।
अजय चंद्राकर ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने मामले में हर स्तर पर कार्रवाई की है और जांच को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। झीरम घाटी हमले की बरसी पर दोनों दलों के आरोप-प्रत्यारोप से प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है।
read also: Petrol Diesel Price Hike: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में चौथी बार महंगा हुआ ईंधन





