Report by: Deepak Adhikari
Haldwani: हल्द्वानी के टांडा रेंज में लालकुआं से सटे जंगल क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना जंगल के भीतर पहाड़ी खत्ते इलाके में हुई, जिससे स्थानीय क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Haldwani: जंगल के भीतर हुआ हमला, मौके पर पहुंची टीमें

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों लोग जंगल क्षेत्र में मौजूद थे, तभी हाथी ने अचानक हमला कर दिया।
Haldwani: प्रशासन सतर्क, मुआवजे की प्रक्रिया शुरू
रेखा कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग और राजस्व की टीमों को मौके पर भेजा गया है और पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, आसपास के गांवों और जंगल क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।





