Bhopal: और खूबसूरत हुई एमपी की वाइल्ड लाइफ, CM डॉ. यादव ने सूपखार-टोपला क्षेत्र में रिलीज किए 4 जंगली भैसें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/bhopal-mp-kanha-tiger-reserve-wild-buffalo-release/

Bhopal: मध्यप्रदेश के वाइल्ड लाइफ और ईको-सिस्टम के लिए 28 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा। आज प्रदेश की धरती यानी कान्हा टाइगर रिजर्व में चार जंगली भैसों की आमद हुई। इनमें एक नर और तीन मादा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के सूपखार-टोपला क्षेत्र में इन भैसों को रिलीज किया। इन भैसों की आमद से एक तरफ प्रदेश के जंगल समृद्ध होंगे, तो दूसरी तरफ टूरिज्म पर भी सकारात्मक असर होगा। इनके आने से स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा। मध्यप्रदेश सरकार इन भैसों को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से लाई है।

Bhopal

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। 150 साल बाद मध्यप्रदेश की धरती पर, कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बार फिर जंगली भैंसा आया है। यह हमारे पर्यावरण के लिए, पारिस्थितिक तंत्र के लिए अद्भुत अवसर है। हमारी अपनी धरती पर हमारे यहां से गए हुए मेहमान का शुभागमन है। इनके आने से पारिस्थितिक तंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अवसरों से हमारा जंगल समृद्ध होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वो सारे वन्य प्राणी जो एक-एक करके विलुप्त हो गए थे और यहां से चले गए थे, वो अब मध्यप्रदेश के जंगल में आ रहे हैं।

Bhopal: बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार

Bhopal

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इन जानवरों से हमारे जंगलों की शोभा बढ़ेगी। यह आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। टूरिज्म पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे हमारा असम के साथ एक नया रिश्ता भी बना है। मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा को भी धन्यवाद देता हूं। पिछली मुलाकात में हमने जंगली भैंसा और गैंडा लाने की बात की थी। आज उस मुलाकात का पहला चरण शुरू हुआ है। 4 जंगली भैंसे हमारे पास आए हैं। इनमें तीन फीमेल और एक मेल है। ये किशोरावस्था से आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए स्वस्थ रहेंगे। ये मां कामाख्या का आशीर्वाद भी हैं।

Bhopal: भावी पीढ़ी को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हमारा प्रदेश चीता और लेपर्ड स्टेट है। प्रदेश में मगरमच्छ घड़ियाल और भेड़िया भी पर्याप्त संख्या में पाए जाते हैं। प्रदेश अब वल्चर स्टेट यानी गिद्ध स्टेट भी बना है। वन्य प्राणियों के मामले में मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रदेश अब इन वन्य प्राणियों से दोबारा समृद्ध हो रहा है। कई सौ साल पहले विलुप्त हुए पर अपनी प्राणियों के पुनर्स्थापना से मध्य प्रदेश के समृद्ध वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण का सपना साकार हो रहा है। हमारा यह प्रयास भावी पीढ़ियों को लाभ देगा।

Bhopal: लिखा जा रहा नया इतिहास

Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकारें अधोसंरचना और जन कल्याण के काम तो करती ही हैं, लेकिन परिस्थिति तंत्र के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2022 में समूचे एशिया महाद्वीप से गायब हो चुके चीतों को फिर से बसाया गया। हमारे गांधी सागर और श्योपुर के कुनो में चीते आनंद से रह रहे हैं। हमारा नोरादेही अभ्यारण्य भी चीतों के लिए तैयार हो रहा है। अभी कल के दिन भी हमने नारी सशक्तिकरण का एक बड़ा निर्णय करते हुए विधानसभा का विशेषण बुलाया और आज ही हमने जंगल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जंगल के नए मेहमान का स्वागत किया है। कान्हा की धरती हमारे जंगल का नया इतिहास लिखा जा रहा है।

read also: Bhopal मिशन सूपखार: मध्यप्रदेश में 100 साल बाद जंगली भैंसों की वापसी, सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

- Advertisement -
Ad imageAd image

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र

Village Violence Incident: मिर्गी ग्राम में उपद्रवियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Village Violence Incident: भाटापारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्गी ग्राम में

IPL 2026: 75 रन पर ढही दिल्ली कैपिटल्स, RCB ने 6.3 ओवर में दर्ज की एकतरफा जीत

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले 48 घंटे किसी बुरे

Strait of Hormuz से गुजरी LNG की पहली खेप, भारत के लिए राहत भरी खबर

Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम कायम है,

Box Office पर गिरी ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ की कमाई, ‘माइकल’ ने संभाला मोर्चा

Box Office: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब सिनेमाघरों

MP पेंशनर्स ने उठाई आवाज, जनवरी 2026 से 2% डीआर बढ़ाने की मांग

MP: मध्यप्रदेश में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के सामने एक महत्वपूर्ण

Canada में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तान समर्थकों ने की नारेबाजी

Canada: पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कनाडा कॉन्सर्ट में विवाद

Washington DC मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत मजबूत, AHC का मिला समर्थन

Washington DC: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में मेयर चुनाव को लेकर

NH43 car accident: एनएच-43 पर बड़ा हादसा टला, नहर में गिरी स्विफ्ट कार, सभी यात्री सुरक्षित

NH43 car accident: कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के पास नेशनल हाईवे-43

Dawood Ibrahim के करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, खुफिया एजेंसियों की पूछताछ शुरू

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी, दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट

Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. लोरमी में संदीप पाठक