Mandip Khol Cave : दुर्गम जंगलों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंडीप खोल गुफा में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए महादेव के दर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Mandip Khol Cave : खतरनाक रास्तों और उफनती नदी को पार कर पहुंचे भक्त, 16 बार नदी पार करना बना चुनौती

Mandip Khol Cave : खैरागढ़ की मैकल पर्वतमाला में स्थित मंडीप खोल गुफा एक बार फिर आस्था का बड़ा केंद्र बन गई है। अक्षय तृतीया के बाद पहले सोमवार को जैसे ही गुफा के द्वार खुले, हजारों श्रद्धालु दुर्गम पहाड़ियों और खतरनाक रास्तों को पार कर भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। इस साल करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने इस स्थल को विशाल धार्मिक आयोजन में बदल दिया।

Mandip Khol Cave

Mandip Khol Cave : छुईखदान विकासखंड के ग्राम ठाकुरटोला के पास स्थित इस गुफा तक पहुंचना आसान नहीं है। श्रद्धालुओं को घने जंगलों के बीच एक ही नदी को 16 बार पार करना पड़ता है, जहां हर कदम जोखिम भरा होता है। गुफा का प्रवेश द्वार बेहद संकरा है, लेकिन अंदर पहुंचने पर इसका विशाल स्वरूप श्रद्धालुओं को आश्चर्यचकित कर देता है। शिवलिंग तक पहुंचने के लिए करीब 25 फीट ऊंची लकड़ी की सीढ़ी चढ़नी पड़ती है।

Mandip Khol Cave : रहस्यमयी गुफा में उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था में जुटा प्रशासन

Mandip Khol Cave : स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, भस्मासुर से बचने के लिए भगवान शिव ने इसी गुफा में शरण ली थी, जिससे यह स्थान आस्था और रहस्य का केंद्र बना हुआ है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बावजूद गुफा के भीतर ऑक्सीजन की कमी महसूस नहीं होती, जो आज भी शोध का विषय है।

Mandip Khol Cave

Mandip Khol Cave : भीड़ और कठिन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को दर्शाता है, बल्कि प्रशासन की व्यवस्था और जिम्मेदारी की भी बड़ी परीक्षा साबित हुआ।

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल