Etawah इंसानियत शर्मसार: 1.90 लाख लेकर बीच हाईवे पर 70 मजदूरों को छोड़ भागा बस चालक, दो दिन तक भूख-प्यास से तड़पते रहे मासूम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Etawah

Report: Ravi kumar

Etawah दिल्ली और नोएडा से अपने घर कोलकाता (पश्चिम बंगाल) जाने का सपना लेकर निकले 70 मजदूरों के लिए नेशनल हाईवे-19 उस समय दुस्वप्न बन गया, जब एक बेखौफ बस चालक उन्हें बीच रास्ते में लावारिस छोड़कर फरार हो गया। शेरपुर कोठी के पास दो दिनों तक महिलाएं और छोटे बच्चे भूख-प्यास से बिलखते रहे, लेकिन पत्थरदिल चालक वापस नहीं लौटा।

Etawah मजदूरों ने चंदा जोड़कर ठीक कराया था टायर, फिर भी मिला धोखा

इन मजदूरों ने बड़ी मुश्किल से पाई-पाई जोड़कर ₹1.90 लाख में एक डबल डेकर बस बुक की थी। सफर के दौरान जब बस का टायर फटा, तो गरीब मजदूरों ने अपनी जेब से चंदा इकट्ठा कर उसे ठीक भी कराया ताकि वे घर पहुँच सकें। लेकिन बकेवर पहुँचते ही बस चालक ने चालाकी दिखाई और बस खड़ी कर रफूचक्कर हो गया। दो दिनों तक ये मजदूर इस उम्मीद में सड़क किनारे बैठे रहे कि शायद कोई मदद आएगी।

Etawah पुलिस बनी मददगार: थाना प्रभारी ने खुद संभाला मोर्चा

जब इस अमानवीय घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली, तो थाना प्रभारी विपिन कुमार तुरंत बल के साथ मौके पर पहुँचे। मजदूरों की दयनीय स्थिति देख पुलिस ने तत्परता दिखाई। पुलिस टीम ने न केवल इन बेबस लोगों के खाने-पीने का प्रबंध किया, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी 70 मजदूरों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य (पश्चिम बंगाल) की ओर रवाना किया।

Etawah डग्गामार बसों का खौफनाक चेहरा

यह घटना हाईवे पर दौड़ रही अवैध ‘डग्गामार’ डबल डेकर बसों की कार्यप्रणाली और मजदूरों की असुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ज्यादा मुनाफे के चक्कर में ये बस संचालक यात्रियों की जान और माल के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश जारी है।

Read this: Kasrawad: 42 डिग्री की तपिश और पानी के लिए हाहाकार; राज राजेंद्र नगर कॉलोनी में रात 1 बजे आती है ‘आफत’

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों